जीआरएम स्कूल में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 600 विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-06 at 5.15.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैनीताल रोड शाखा में 4 से 6 अगस्त तक तीन दिवसीय निःशुल्क छात्र स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एसआरएमएसआईएमएस) के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 600 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान जूनियर विंग के कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों की दंत, नेत्र और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच के बाद आवश्यक परामर्श दिए तथा स्वास्थ्य संबंधी प्रिस्क्रिप्शन विद्यार्थियों की स्कूल डायरी के माध्यम से अभिभावकों तक भी पहुंचाए।
सीनियर विंग में कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। डॉ. हर्षित अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना एवं ट्रॉमा जागरूकता, डॉ. दीपेश अग्रवाल ने कार्डियक इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार तथा डॉ. मनोज कुमार टांगरी ने कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव पर जानकारी दी।
तीनों दिनों में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत एवं जूनियर विंग समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना ने एसआरएमएस के चिकित्सकों और टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर रोगों की पहचान करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सीनियर एवं जूनियर विंग के क्रीड़ा विभाग तथा एसआरएमएस टीम का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights