देश और धर्म के प्रति कर्तव्यों का एहसास कराने की प्रेरणा देता है गुरुबाणी कीर्तन : योगी आदित्यनाथ

2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सर्वधर्म सम्भाव को वरीयता देने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई पहल की है। योगी आदित्यनाथ सरकार 27 दिसंबर यानी आज साहिबजादा दिवस मना रही है। साहिबजादा दिवस सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह के चार पुत्रों तथा माता के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साहिबजादा दिवस के उपलक्ष्य में 5 कालिदास मार्ग स्‍थित सरकारी आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरबानी कीर्तन में भाग लिया। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और सिख पंथी शामिल हुए। प्रस्तावित गुरुवाणी कीर्तन में मुख्यमंत्री सहित सरकार के अन्य मंत्री और गणमान्यजन शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि गुरुबाणी कीर्तन हम सबको देश और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराने की एक नई प्रेरणा देता है। हम सबको एक बात का हमेशा स्मरण रखना होगा कि इतिहास को विस्मृत कर के कोई भी व्यक्ति, जाति या कौम कभी आगे नहीं बढ़ सकती है। आज एक नया इतिहास यहां पर बन रहा है। हम सब गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों पुत्रों और माता गुजरी जी की शहादत के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं।

मुझे लगता है कि गुरुबाणी कीर्तन के साथ हम सबका जुड़ना इस इतिहास को आगे बढ़ा रहा है। साहिबजादा दिवस पर मैं सिख समाज एवं प्रदेशवासियों को इस गौरव की अनुभूति करने वाले दिवस पर हृदय से बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। आज मातृभूमि, देश और धर्म के लिए अपनी शहादत देने वाले गुरु पुत्रों एवं गुरु माता के प्रति नमन करने, श्रद्धा एवं कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिवस है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ïगुरु गोबिंद सिंह जी महज नौ वर्ष की उम्र में अपने पिता गुरु तेग बहादुर जी महाराज को कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए बलिदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उस कालखंड में गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान हिंदुओं की रक्षा करने में सहायक बना था। हिंदू धर्म व संस्कृति की रक्षा करने और भारत को विदेशी आक्रांताओं के अत्याचार से मुक्त करने के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी के चार-चार पुत्रों ने अपने आपको बलिदान कर दिया। कुछ गलतियों के कारण गुरु पुत्रों को विधॢमयों के हाथों जिस क्रूरता का सामना करना पड़ा, वैसी स्थिति आने वाले समय में किसी के साथ न हो, यह दिवस सदैव हम सबको एक नई प्रेरणा प्रदान करता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी के चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित साहिबजादा दिवस के अवसर पर गुरुबाणी कीर्तन में प्रतिभाग किया। गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे पूरी दुनिया के बच्चो के लिए देश और धर्म के लिए कुर्बानी की मिसाल बने। धन धन माता गुजरी कौर जी और श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी दिवस पर योगी आदित्यनाथ सरकार सबका साथ सबका विकास के राजनीतिक संकल्प और भाव के साथ ही प्रदेश में धार्मिक सद्भाव की ओर भी लगातार कदम बढ़ा रही है।योगी आदित्यनाथ सरकार सबका साथ सबका विकास के राजनीतिक संकल्प और भाव के साथ ही प्रदेश में धार्मिक सद्भाव की ओर भी लगातार कदम बढ़ा रही है। यह सत्ता के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का स्पष्ट संदेश है कि अल्पसंख्यक सिख समुदाय की आस्था के पर्व और दिवस मुख्यमंत्री आवास पर मनाने की शुरुआत हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights