कर्तव्य पथ परेड के लिए केसीएमटी की मुस्कान यादव का चयन

WhatsApp Image 2024-12-16 at 17.34.35
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । खंडेलवाल कॉलेज, बरेली की एनएसएस स्वयंसेविका मुस्कान यादव पुत्री संजय यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। मुस्कान का चयन 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ परआयोजित परेड के लिए हुआ है। यह अवसर उन्हें बीआईटी मेसरा, पटना विश्वविद्यालय में आयोजित दस दिवसीय प्री-आरडी कैंप में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिला। प्री-आरडी कैंप में विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों के बीच मुस्कान ने अपनी निपुणता,अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसके चलते उनका चयन कर्तव्य पथ परेड जैसे राष्ट्रीय मंच के लिए हुआ।इस सफलता पर महाविद्यालय के चैयरमैन गिरधर गोपाल ,प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल , महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार , प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह और एनएसएस अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना व समस्त शिक्षकोँ ने मुस्कान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मुस्कान को बधाई देते हुए इसे कॉलेज के लिए गर्व का क्षण बताया। मुस्कान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शकों, माता-पिता व शिक्षकों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होना उनके लिए एक सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल कॉलेज, बल्कि बरेली जिले का मान बढ़ा है। उनकी यह सफलता भविष्य के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights