टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में डीएम ने बच्चों से साझा किए अपने अनुभव, दिए सफलता के टिप्स

WhatsApp Image 2024-12-11 at 17.16.26
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में आज आयोजित कॉफी पर चर्चा कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने छात्रों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तरों के जरिए बच्चों को जीवन में समय प्रबंधन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों, व कर्मठता के महत्त्व को बताया। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य पर अडिगता से लगे रहने,किताबे पढ़ने व जीवन में काम के प्रति ईमानदार रहने का सन्देश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया जिलाधिकारी ने बच्चों को सोशल नेट वर्किंग पर समय नही बर्बाद करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने बचपन की यादें बच्चों से साझा की तथा अपने लक्ष्य को पूरा करने में आए संघर्षों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लक्ष्य कोई कठिन नहीं होता, जरूरत होती है ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करने की।

उन्होंने कहा कि बच्चे यदि बचपन से ही अपने लक्ष्य को तय कर लें तो निश्चित तौर पर सफलता को हासिल कर सकते हैं और मुझे यह उम्मीद है कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भी बेहद मेधावी है ,भविष्य में अवश्य अपने सपनों को साकार करने में सफल होंगे। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधक शरद बंसल व शिक्षण निर्देशिका शिल्पी बसंल ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ एवं कर्मनिष्ठता के बारे में जानना बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा है। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights