कल रामनगरी जाएंगे सीएम योगी, रामायण मेला का करेंगे शुभारंभ, आठ दिसंबर तक होंगे विविध आयोजन

Screenshot 2024-12-04 193344
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अयोध्या। चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। पांच से आठ दिसंबर तक सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में गीत-संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहमान होगी। सीएम सुबह 10:55 बजे रामकथा पार्क के पास स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे और 11 बजे रामायण मेले का उद्घाटन करेंगे। सीएम करीब दो घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वे हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। जानकी महल ट्रस्ट में चल रहे विवाहोत्सव में भी सीएम के शामिल होने की संभावना है।यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद 12:20 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और राममंदिर निर्माण की प्रगति देखेंगे। रामलला के दर्शन के बाद 12:45 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगे और मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई के दौरे को लेकर बुधवार को पूरे दिन अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम चंद्र विजय सिंह व नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने रामायण मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ रामायण मेला स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण भी किया। रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी रामायण मेला में न सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम होंगे, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। रामायण मेले में चार दिनों तक कथा, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गायन, नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुति होगी। संस्कृति विभाग के विभिन्न जिलों के 20 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही चार दिनों तक अलग-अलग कथा प्रवाचकों की ओर से रामकथा का प्रवचन भी किया जाएगा। प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की परिकल्पना पर पहले चित्रकूट और बाद में अयोध्या में रामायण मेले का आयोजन शुरू किया गया था। कांग्रेस शासन में तत्कालीन सीएम श्रीपति मिश्र ने 1982 में अयोध्या के रामायण मेला का उद्घाटन किया था। इसके लिए रामायण मेला समिति को व्यवस्था और संतों के प्रवचन आदि के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। सरकारी तौर पर तभी से संस्कृति विभाग अपने फंड से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रामलीलाओं के प्रस्तुतीकरण का दायित्व उठाता आ रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights