मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बलात्कार के आरोपी ने किया जानलेवा हमला ,पुलिस कर रही हे सहयोग

November 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव खुटिया का एक मामला सामने आया है जहाँ पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल उठ रहे हैं। बलात्कार करने वाले अभियुक्त ने जमानत पर छूटने के बाद वादी को हमला कर मरणसार कर दिया जिसपर रिपोर्ट तो दर्ज हुई पर प्रार्थी को पुलिस ने हवालात में बंद कर जबरन समझौते के लिए दवाब बनाया यह आरोप लगाते हुए कप्तान से शिकायत की गई है। बताते चलें बहेड़ी के खुटिया निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री के साथ तीन साल पहले गाँव के सुमित पुत्र राजेश ने बलात्कार किया था जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी के पुत्र द्वारा दर्ज करवाई गई थी जिसमें एक वर्ष जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर है और प्रार्थी के पुत्र से रंजिश मानता है। कई बार समझौते का दवाब बना चुके है। 18 नवम्बर 2024 को प्रार्थी का पुत्र ममेरी बहन के घर जा रहा था तभी आरोपी ने हिस्ट्रीशीटर सहित दोस्तों के साथ कार से पुत्र को घेर कर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया और पब्लिक को आता देख मरणसार अवस्था मे छोड़कर भाग गए। घायल को अस्पताल ले गए जहाँ से हालत गंभीर होने के कारण भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भेजा गया। 19 नवम्बर को इसकी एफआईआर भी दर्ज की गई। आरोप है कि जब प्रार्थी पुलिस के पास गया तो उसे हवालात में बंद कर जबरन समझौते का दवाब बनाया गया। एक हफ्ते से ऊपर समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कि गई आरोपी भी धमकी देते हुए कह रहे हैं कि उनकी पुलिस से बात हो गई है सब के नाम हट जाएंगे उसके बाद अब पीड़ित परिवार को जिन्दा नहीं छोड़ेंगे। प्रार्थी ने पुलिस से कार्यवाही कर गिरफ्तारी की माँग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights