मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एंटी करप्शन टीम ने किया रिश्वत लेते हुए दरोगा गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कप

November 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेश चंद्र को 15,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, थाना विशारतगंज क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर के निवासी कैलाश पुत्र सियाराम पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दरोगा ने एक मुकदमे में धाराएं हटाने और मामला निस्तारित करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:50 बजे ऑपरेशन चलाया। जब महेश चंद्र रिश्वत की रकम कैलाश से ले रहे थे, उसी समय टीम ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार दरोगा महेश चंद्र बिजनौर जिले के थाना नगीना क्षेत्र के गांव किशनपुर के निवासी हैं। फिलहाल उन्हें हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से साफ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। एंटी करप्शन टीम की यह कार्रवाई न केवल न्याय दिलाने का प्रयास है, बल्कि ऐसे अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश भी है जो अपने पद का दुरुपयोग करते हैं। पुलिस महकमे में हड़कप घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से पीड़ितों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights