मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दुनिया

ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा , वैक्सीनेशन के बाद भी

May 29, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है. ब्रिटेन में अब तक 44 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जबकि यहां अब तक 1 लाख 27 हज़ार से ज्यादा मरीज़ों की मौत हुई है. इस बीच ब्रिटेन ने एक कोरोना के एक और टीके को मंजूरी दी है. अब यहां जॉनसन एंड जॉनसन के सिंगल डोज़ के टीके भी लगाए जाएंगे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोरोना के तेज़ी से बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. इस साल एक अप्रैल के बाद कोरोना के यहां सबसे ज्यादा नए केस सामने आए हैं. पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते कोरोना के नए मरीज़ों की संख्या में 24 फीसदी की बढ़त देखी गई है. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक मरीज़ों की बढ़ती संख्या ने ब्रिटेन के वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है और उन्हें तीसरी लहर का खतरा दिख रहा है.

लगातार बढ़ रहे हैं केस

जनवरी के दूसरे हफ्ते में यहां हर रोज़ 70 हजार केस सामने आ रहे थे. हालांकि 4 हजार की संख्या इसके मुकाबले बेहद कम हैं. लेकिन मरीज़ों के लगातार बढ़ते ट्रेंड ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. सरकार 21 जून से कई सारे पाबंदियों को हटाने का प्लान कर रही थी. लेकिन अब ऐसा करना खतरे से खाली नहीं होगा. पिछले हफ्ते ही ब्रिटेन में पब और बार को इंडोर सर्विस शुरू करने की इजाजत दी गई थी

नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

कहा जा रहा है कि ब्रिटेन में कोरोना के नए वेरिेएंट के केस 75 फीसदी से ज्यादा हैं. इसके चलते संक्रमण की दर काफी ज़्यादा बढ़ गई है. वैज्ञानिक कोरोना वायरस के बी.1.617 वेरिएंट के प्रसार को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के नए मामलों में से आधे से अधिक और करीब तीन-चौथाई मामले इस नए वेरिएंट की वजह से है.

क्या है वैक्सीनेशन का हाल

शुक्रवार तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो ब्रिटेन में 58 फीसदी लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है, जबकि यहां 35% लोग वैक्सीन की दो डोज़ ले चुके हैं. ब्रिटेन में नियामकों ने देश में उपयोग के लिए कोरोना वायरस रोधी एक और टीके को शुक्रवार को मंजूरी दे दी. मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा तैयार सिंगल-खुराक टीका ‘सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशीलता के अपेक्षित मानकों’ को पूरा करता है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights