मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 17.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दबंगो ने कराया ज़मीन का फ़र्ज़ी बैनामा, पीड़ित ने आरोप लगाते हुए एसएसपी और मुख्यमंत्री से की शिकायत।

November 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली की बहेड़ी तहसील के रहने वाले व्यक्ति रमन ने कुछ दबंगो द्वारा उसकी जमीन का फ़र्ज़ी बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके भाई के लड़के ने फर्जी विरासत दर्ज़ कराकर भू माफिया के पुत्र और पुत्रबधु के नाम बैनामा करा दिया है। अब भूमाफिया का पुत्र उसकी ज़मीन पर जबरन कब्ज़ा करने पर तुला है। पीड़ित रमन का कहना है कि उन्होंने ग्राम मण्डनपुर शुमाली तहसील बहेड़ी स्थित कृषि भूमि को अपने सगे भाई से वर्ष 2008 में 13 वीघा जमीन बैनामा द्वारा खरीदी थी। जिसका दाखिल खारिज वर्ष 2015 में हो गया था। उनका का कहना है कि रेवन्यू डिपार्टमेंट की गलती से खतौनी पर आदेश अमल दरामद नही हुआ। पीड़ित व्यक्ति रमन का कहना है कि उनके भाई की मृत्यु के बाद भाई के पुत्र ने दबंगो और हल्का लेखपाल से मिलकर बिकी हुई जमीन पर विरासत दर्ज करा ली और गलत विरासत दर्ज करके बहेड़ी के एक दबंग राइस मिलर के पुत्र व पुत्रवधु के नाम फर्जी बैनामा करा दिया। उसका नाम खतौनी पर दर्ज हो गया था और सारे दस्तावेज ठीक होने पर भी तहसील का कोई अधिकारी उसकी बात नही सुन रहा है जिससे उसको इंसाफ नहीं मिल रहा है। पीड़ित रमन का का कहना है कि एनटी चौमहला ने फर्जी वैनामा का बैक डेट में दाखिल खारिज भूमाफिया के पुत्र व पुत्रवधु के नाम कर दिया जबकि खतौनी पर स्टे आज भी चड़ा हुआ है। एनटी चौमहला के खिलाफ उन्होंने टीए एसडीएम के न्यायालय में वाद कर रखा था। एसडीएम ने मुकदमा एनटी चौमहला के न्यायालय से तहसीलदार के न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया लेकिन एनटी चौमहला ने वैक डेट में आदेश कर दिया जिसकी पीड़ित ने शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि फर्जी बैनामे के आधार पर उक्त दबंग लोग 15-20 लोगों को असलाह के साथ लेकर उसकी जमीन पर पहुँच गए और उसकी ख़डी फ़सल को खराब कर दिया और उनकी ज़मीन भी जोत दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत की तो पीड़ित के साथ मौके पर पुलिस तो गई लेकिन पुलिस ने नाही उन दवांगो को मौके से पकड़ा जो उसकी जमीन पर जबरन जुताई कर रहे थे न मौके पर मौजूद आरोपियों के ट्रैक्टर को जप्त किया। दबंग आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे पीड़ित निराश है । पीड़ित रमन का कहना है कि कोई सुनवाई न होने पर उसने मामले की शिकायत एसएसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights