मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 17.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,45,485.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ से हरदोई गई बारात को जयमाला के बाद बगैर दुल्हन के वापस लौटाया

November 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। हजरतपुर थाने के गांव नवादा मधुकर से कृपाल सिंह के धेवते अंकित सिंह की बारात 17 नवम्बर को हरदोई जिले के हरियावां थाने के गांव सोधनावा गई थी। बदायूँ के अंकित सिंह और हरदोई के नन्हे सिंह की पुत्री अनु सिंह की शादी पहले से तय थी। बदायूँ से गाजे बाजे के साथ बारात गई,साथ मे रिश्तेदार,गांव वाले और आसपास गांव के काफी लोग थे। बारातियों की खातिरदारी शुरू हुई,उधर विवाह की रस्मे शुरू हो गई, यहां तक कि वर बधु की जयमाला का कार्यक्रम भी शांति से सम्पन्न हो गया। नम्बर आया दोनो वर वधु के साथ फेरे लेने का मंडप भी सज गया,पंडित जी भी बैठ गए,दुल्हन के हलधि की रस्म होने लगी। तभी अचानक से युवती पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा अंकित सिंह का कहना है दुल्हन पक्ष ने चार लाख रुपये की डिमांड रख दी। दोनो पक्ष में वार्ता शुरू हुई तो दुल्हन पक्ष ने कहा युवती अभी नाबालिग है,हम शादी नही करेंगे। जबकि युवती के माता,पिता,भाई, रिश्तेदारों ने खुद रिश्ता लाये खुद तय किया। फेरो के समय अचानक शादी से इंकार करने पर दूल्हा पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई,साथ गए बारातियों के बीच किरकिरी भी बहुत हुई। विवाद बढ़ने पर मामला थाने तक पहुच गया। दुल्हन पक्ष शादी को तैयार नही हुआ। पुलिस ने दोनो पक्ष में लिखित समझौता करा दिया। बारात बगैर दुहलन के बैरंग बदायूँ वापस लौट आई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights