बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्या संजीव रूप के निर्देशन में किए जा रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ के 26वें दिन आज गांव के अलावा उझानी के देवनागरी इंटर कॉलेज में यज्ञ संपन्न किया गया। आचार्य ने श्रद्धालुओं को यज्ञ का महत्व समझाते हुए कहा कि जिस तरह सूर्य और चंद्रमा सबकों कल्याणकारी है। उसी प्रकार यज्ञ सबके लिए कल्याणकारी होता है। इससे समाज में होने वाले नाना प्रकार के रोग और महामारी समय-समय पर आते रहे हैं और आएंगे भी, किंतु हम अग्नि होत्र अर्थात यज्ञ करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। महामारी से लड़ सकते हैं। इस मौके पर संजीव सक्सेना, विद्यालय के प्रबंधक उनका परिवार मौजूद रहे।