सम्भल। जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरसों के खेत में मिट्टी में दवा हुआ मिला है नवजात बच्चा एक कहावत आपने सुनी होगी जाको राखे साइयां मार सके न कोई ऐसा ही एक मामला जनपद संभल में देखने को मिला है प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सम्भल के थाना नखासा स्थित ग्राम मन्नी खेड़ा में मनोज सैनी के सरसों के खेत में मिट्टी में नवजात बच्चा बिना कपड़ों के दबा दिया गया, जिसे कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे दंपत्ति ने रोने की आवाज़ सुनी तो पास जाकर देखा एक नवजात शिशु मिट्टी में दबा रो रहा है।इसकी जानकारी आसपास के लोगों व पुलिस प्रशासन को दी। नवजात बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल सम्भल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य जांचा और पाया कि बच्चा स्वस्थ है।