युवक की मौत के लिए पत्नी को बताया जिम्मेदार

WhatsApp Image 2024-11-04 at 2.56.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी के साथ परिवार से अलग रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मृतक के पिता ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी।
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी जयपाल शर्मा का 24 वर्षीय बेटा प्रशांत शर्मा की बीती रात घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई उसकी लाश चादर के सहारे छत से लगे पंखे से लटकी पाई गई पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के पिता जयपाल शर्मा ने पत्नी किरन पटेल पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि प्रशांत शर्मा पेंटर का काम करता था और उसने लगभग 22 महीने पहले दुर्गा नगर निवासी किरन पटेल से प्रेम विवाह किया था विवाह के 2 महीने बाद से ही वह गुसाई गोटिया में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहने लगा क्योंकि उसकी अपनी पत्नी उससे झगड़ा करती थी और अलग रहने का दबाव डालती थी जो डीडी पुरम स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करती है पिता ने आरोप लगाया की पत्नी के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहे थे जिसके चलते 2 महीने पहले भी करन पाल नाम के युवक ने प्रशांत शर्मा पर फायरिंग की थी और इसी के चलते बीती रात पत्नी ने प्रशांत शर्मा को जहर देकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को चादर से बांधकर पंखे के सहारे लटका दिया सुबह होने पर जब घटना की जानकारी घरवालों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और घटना की शिकायत पुलिस से कर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights