बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के रोहिली टोला निवासी 62 वर्षीय नसीम वेग अपनी पत्नी गुल्लाज बेगम के साथ मोटरसाइकिल से इज्जत नगर क्षेत्र के बड़ी बिहार पैथोलॉजी लैब पर ब्लड टेस्ट करने जा रहे थे रास्ते में डेलापीर के पास तेज रफ्तार आ रही कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी नसीम वेग उनकी पत्नी गुल्लाज बेगम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर मारने के बाद कार फरार हो गई नसीम वेग ने परिवार वालों को फोन करके सूचना दी परिवार वाले घटनास्थल पहुंचे दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार वालों ने बताया नसीम वेग पीलीभीत के एस एन इंटर कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं।