पत्नी को बुरी तरह चाकू से गोद कर खुद भी तेजाब पीकर जान देने की कोशिश

Screenshot-2024-11-03-143804
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिजनौर मोहल्ला रांडगान में पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और खुद भी तेजाब पी लिया। दोनों के बीच में काफी समय से मुकदमेबाजी चल रही थी। इसी से परेशान होकर पति ने वारदात को अंजाम दे दिया। रविवार सुबह करीब चार बजे निजामुद्दीन ने अपनी पत्नी इसराना को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। निजामुद्दीन की शादी 16 साल पहले नजीबाबाद की रहने वाली इसरना से हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से मुकदमेबाजी चल रही थी। एक दिन पहले ही निजामुद्दीन ने इसराना को बातचीत करने तथा मुकदमे खत्म करने के लिए बिजनौर के बुल्ला के चौराहे के पास मोहल्ला रांगडान में बुलाया था। यहां निजामुद्दीन ने पत्नी को बुरी तरह चाकू से गोद कर मार डाला और खुद भी तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। निजामुद्दीन की मां ने शोर मचाया तो मोहल्ले वालों ने पुलिस को फोन किया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव कुमार बाजपेई और क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं निजामुद्दीन को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। इसराना के छोटे-छोटे पांच बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि निजामुद्दीन ने 1 जनवरी को अपनी पत्नी पर तेजाब उड़ेल दिया था, उसका मुकदमा चल रहा था। इसी मुकदमे में समझौता करने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights