बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुंभ का मेला शुरू होने जा रहा है, मै चाहता हूं कि मेला अमन व शांति के साथ सम्पन्न हो। मगर अफसोस कि बात यह है कि अखाड़ा परिषद ने ये घोषणा की है कि मेले में किसी भी मुसलमान की दुकान नहीं लगने दी जायेगी। अखाड़ा परिषद का यह फैसला सम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है, और समाज के दरमियान नफरत फैलाता है। इस तरह के फैसलों से देश को नुक्सान होता है। मौलाना ने उत्तर प्रदेश कि सरकार से मुतालबा किया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये और अखाड़ा परिषद का फैसला वापिस लिया जाये।