बरेली। थाना मीरगंज के गाँव समस्तपुर निवासी देशराज पुत्र झण्डेलाल ने बताया कि उसके भाई विजयपाल के पड़ोसी राज कुमार पुत्र जन्टलमेंन के ऊपर 12 हजार रुपए का रहे हैं तीन बर्ष हो गए बापिस नहीं दे रहा दीपावली पर हुए खर्चे को लेकर पुन्हा राजकुमार से शुक्रवार रात पैसा मांगने पर वह आग बबूला हो गया और आरोपी ने अपने भाई सोनू के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी पीड़ित, भाई धर्मवीर एव मां चम्पा देवी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें धर्मवीर व देशराज को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घटना के समय विजयपाल घर पर मौजूद नहीं था आरोपी उनपर भी हमला करने की धमकियां दी रहे थे पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया पुलिस उक्त मामले की जाँच में जुट गई है।