बरेली। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने ओडीबीसी एवं रनिंग शाखा के साथियों के साथ डीज़ल लॉबी, कैरीज डिपो व विधुत डिपो बरेली सिटी में कर्मचारियों से चुनावी जनसंपर्क किया व दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। कर्मचारियों ने नरमू पर अपना आस्था,विश्वास जताते हुए आगामी 4 से 6 दिसंबर 2024 को ट्रेड यूनियन की मान्यता के होने वाले चुनाव में नरमू को भारी मतों से विजय बनाने का भरोसा जताया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष पीके दूबे,संयुक्त मंडल मंत्री ताजुद्दीन खां, रोहित सिंह, मंडल संगठन मंत्री संजय त्यागी,जगवीर सिंह यादव,राकेश कुमार, राजन सिंह, नत्थू राणा,यशपाल सिंह,मुबारक अंसारी,अमित यादव,श्यामल सरकार,अरविन्द पाण्डेय, आकाश सिंह,गौरव सक्सेना,संजय कुमार सिंह,अलोक सक्सेना,अंकुर महावर,सत्यदेव सिंह,शैलेश कुमार,रामबली, सचिन कुमार,विकास चक्रवर्ती इत्यादि पदाधिकारिगण एवं सदस्य मौजूद रहे।