यजुर्वेद महा पारायण यज्ञ के बाद हुआ भंडारा

WhatsApp-Image-2024-10-28-at-21.21.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिम कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना के निवास पर (त्रिदिवसीय) तीन दिनों तक यजुर्वेद महा परायण यज्ञ कराया गया। वैदिक जगत के विद्वान आचार्य प्राज्ञदेव एवं आचार्य सौरभ शास्त्री, भूदेव शास्त्री के द्वारा वेदों का पाठ एवं यजुर्वेद महा परायण यज्ञ कराया गया। इस दौरान वैदिक जगत के विद्वान आचार्य प्राज्ञदेव ने बताया कि संतान को सु संस्कारित बनाने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित संस्कार विधि का प्रत्येक के गृहस्थी को स्वाध्याय करना चाहिए। और बताया कि अपनी पुरातन संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक भारतीय सनातनी नागरिक के लिए वेदों का स्वाध्याय करना चाहिए। और कहा कि गॄहस्थ आश्रम लोक और परलोक दोनों सुधारने का उत्तम साधन है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया कि तीन दिनों तक हमारे निवास पर सुबह शाम यजुर्वेद यज्ञ और अनेक प्रकार की कथाएं एवं भजन गायक द्वारा सुंदर-सुंदर भजन सुनाएं गए। एवं प्रसाद वितरण कराया गया। अंत में कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथा और यज्ञ में शामिल होने वाले लोगों में मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, मेजर सुनील सक्सेना, डॉक्टर शिव कुमार सक्सेना, मुन्ना सक्सेना, दिनेश पांडे, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, रमन जायसवाल, चक्रवीर सिंह चौहान, प्रेमपाल गंगवार, कैलाश शर्मा, दीपक गोयल, संदीप गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, विनोद अग्रवाल, नरेश ऐरन, सत्य प्रकाश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, राम गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह, राजेश सक्सेना, केसी शर्मा, सुधीर शर्मा, अमित सिंह, सौरभ पाठक, प्रीति सक्सेना, कांति सक्सेना, वेदिका सक्सेना, खुशी, राम आदि कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights