बदायूँ। बीआईएमटी महाविद्यालय में किक्रेट टूर्नामेण्ट का आयोजन जोर-शोर से किया गया। क्रिकेट टूर्नामेण्ट का आयोजन काॅलेज निदेशक अक्षज रस्तोगी व आशीष सिंघल द्वारा फीता काटकर किया गया। क्रिकेट टूर्नामेण्ट में अलग-अलग 6 टीमें बनाकर छात्रों का क्रिकेट कराया गया। जिसमें बीसीए पंचम सेमेस्टर की टीम विनर व बीएससी बायो की टीम रनर अप रही। टूर्नामेण्ट का आयोजन क्रीडाधिकारी दीपेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। प्रो0 जसीम खान द्वारा दमदार कमेन्ट्री की गयी। सभी विजेता छात्रों को मेडल व सार्टिफिकेट प्रदान कर आशर्वाीद दिया गया। कार्यक्रम में कन्ट्रोलर सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव के साथ डीन अरविन्द गुप्ता, चीफ प्राक्टर सौरभ सक्सेना के साथ समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।