बदायूँ में त्यौहारों के मद्देनजर बलबा ड्रिल और दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया

WhatsApp-Image-2024-10-25-at-17.57.34
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने तथा आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने तथा आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत एवं आकस्मिक परिस्थिति में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों व पुलिसकर्मियों द्वारा बल्वा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।

जनपद के समस्त पुलिस अधि0/कर्म0गण द्वारा विधि विरूद्ध भीड़ को तितर-बितर करने/शांति व्यवस्था बनाने आदि क्रियाकलापों के सम्बन्ध में बल्वा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को दंगाइयों/बलवाइयों को खदेड़ने, घायलों को अस्पताल ले जानें तथा बलवाइयों की गिरफ्तारी करने आदि का प्रदर्शन किया गया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध में जानकारी साझा करते हुए बलवा से जुड़े उपकरणों का प्रयोग कर

पुलिसकर्मियों को कराया गया अभ्यास तथा टियर स्मोक सेल व नेट आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इन हालातों में किस प्रकार प्रयोग किया जाये, इसके संबंध में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गयीं किसी भी विषम परिस्थिति में सिखलाए गए तरीकों से आकस्मिक परिस्थितियों का डटकर सामना किया जा सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights