एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

WhatsApp-Image-2024-10-16-at-20.39.46
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा शैक्षणिक भम्रण किया गया। इसका उद्देश्य परिवेशीय वस्तुओं और घटनाओं के साथ अंतः क्रिया करने का अवसर प्रदान करना है ताकि सीखना- सिखाना ताजगीभरा रहे। इससे बच्चों को परवेशीय वस्तुओं और घटनाओं को बारीकी से प्रत्यक्ष देखने समझने और (उनसे जुड़ने के अवसर) बनतें है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कक्षा 4 एवं 5 के समस्त अनुभागों का एक दल उनकी कक्षाध्यापिकाओं शिखा अनेजा, पूनम अरोड़ा, गीता मिश्रा, शालिनी गुप्ता, आयुषी शर्मा, नताशा माहेश्वरी के निर्देशन में आवॅला के रामनगर में जैन मंदिर को देखने के लिए रवाना हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस भम्रण के प्रतिभागी उस समय से ही उत्साहित व खुश नज़र आ रहे थे, जब उन्हें शैक्षणिक भ्रमण में जाने की सूचना मिली। सभी विद्यार्थियों ने अपने साथ विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ, एक डायरी और पैन लेकर गए। ऑवला के रामनगर में बने पार्श्वनाथ जैन मंदिर को देखा। इसे जैन धर्म के इष्ट भगवान पार्श्वनाथ की तपस्थली कहा जाता है। इसी स्थान पर उन्होने मुनि रूप मे तपस्या की और ज्ञान प्राप्त किया। पार्श्व जैन मंदिर के लिए देश-विदेश से श्रद्वालु यहाँ पहुँचते है। मंदिर प्रागंण में चमत्कारी कुँआ को भी बच्चों ने देखा। इसके अतिरिक्त बच्चों ने जैन धर्म से संबंधित अनेक जानकारियों को एकत्रित कर अपनी डायरी में नोट किया। इस शैक्षणिक भ्रमण मे विवेक सिंह तथा अजय पाल सिंह का भी सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights