दरगाह आले रसूल खानकाहे वामिकिया निशातिया का 79 वां उर्स का आगाज़ 21 को

WhatsApp-Image-2024-10-16-at-18.39.15
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । दरगाह आले रसूल खानकाहे वामिकिया शाहदाना वली रोड पर 79 वां उर्स आले रसूल का आयोजन किया जाना है जिसके चलते बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में उर्स का पोस्टर जारी किया गया। जिसमें नाइब सज्जादा नशीन हुजुर बदरे तरीकत सय्यद असलम मियाँ वामिकी जीलानी ने पोस्टर जारी करते हुये बताया कि इस साल सय्यदुल मशाएख व हज़रत सय्यद वामिक मियां का 79 वां और ताजुल औलिया हज़रत सय्यद निशात मियां का 46 वां उर्स 21 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक दरगाह आले रसूल में मनाया जायेगा। जिसमें 21 अक्तूबर बरोज़ पीर सुबह कुरानखानी के साथ उर्स का अगाज़ होगा और दोपहर 2 बजे मोहल्ला बाग अली अहमद तालाब से परचम कुशाई और चादरों का जुलूस निकाला जायेगा। जो आज़म नगर, बासमण्डी, साहुगोपीनाथ स्कूल होता हुआ मगरिब के वक्त खानकाह पहुचेगा। बाद नमाज़े ईशा महफिले समा रुहानी (कव्वाली) का प्रोगाम होगा और देर रात महबूबे ईलाही हज़रत निज़ामउ‌द्दीन औलिया के कुल की रस्म अदा की जायेगी। 22 अक्तूबर को बरोज़ मंगल चादरो का जूलूस शहर के मुख्तालिफ ईलाको से आस्ताने पहुंचेगा जिसमें खास तौर पर हाफिज़गंज कुल्हाड़ापीर, हजियापुर, ब्रहम्पुरा शामिल है। 23 अक्तूबर को कुल शरीफ होगा। जिसमें कुरानखानी से महफिल का आगाज़ होगा बाद नातों मनकबत तकरीर उल्माऐ ईकराम और 1 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जायेगी और लंगरे आम होगा खानकाह के नाईब सज्जादा नशीन सय्यद असलम मिया वामिकी ने बताया उर्स की तमाम तकरीबात (प्रोगाम) हुजुर साहिबे सज्जादा सय्यद मोहम्मद मियां वामिकी जीलानी साहब की सरपरस्ती और सदारत में रहेगी। मीडिया प्रभारी जावेद शानू ने बताया उर्स की सभी ज़िम्मेदारियां वामिकया एजूकेशन वेल्फेयर सोसायटी को सौंप दी गई हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights