कोरोना की दवा देने गई आंगनवाड़ी, आशाओं से मारपीट

IMG_20210522_191142
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ दी पुलिस को तहरीर  
सहसवान। कोरोना पाजीटिव मरीज को दवा की किट देने गई आंगनवाड़ी और दो आशाओं ने मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है ग्राम प्रधान के कहने पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पीडित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है।
                पुलिस को दी तहरीर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रेमवती एवं आशा धन देवी, ज्ञान देवी का कहना है कि गांव नगला चोई निवासी उत्तर वती व नेमवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। 21 मई को यह लोग उसे दवाई देने उसके घर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान के कहने पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने पहले अपशब्द कहे और उसके बाद मारपीट करने लगे। विरोध करने पर ग्राम प्रधान जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज, मारपीट और जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान सरकारी कार्य कर रहे हैं। यदि इस तरह की घटनाएं होंगी तो कार्य करना कठिन हो जाएगा। कोतवाल पंकज लवानिया का कहना था कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights