खुलैट कांड के पांचवे हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

22BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खुलैट में बीती 11 मई की रात दो सगे भाईयों में पंचायत चुनाव एवं राशन कोटे की रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में उझानी क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी आरिफ उर्फ साकिर की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसमें पीड़ित पक्ष की ओर से गांव के आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें पुलिस ने पूर्व चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ​जिसमें से आज शनिवार को पांचवे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दाबिश दे रही है। एसआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव खुलैट के नवनिर्वाचित प्रधान पति गुलशन पुत्र सुल्तान और उसका सगा भाई एवं गांव का पूर्व प्रधान एहसान में पंचायत चुनाव और राशन के कोटे को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी मामले में गांव में कई दिनों से दोनों पक्षों के मध्य पंचायत चल रही थी। दोनों ओर से उनके रिश्तेदार भी इसमें लगे हो रहे थे। बीती 11 मई की शाम गांव खुलैट निवासी गुलशान पुत्र सुल्तान ने मुस्तकीम पुत्र बाबूद्दीन उसके साथी जुल्फकार पुत्र विकारुद्दीन, मुजिम पुत्र अहसान, मेरे मोसेरे भाई साकिर पुत्र साबिर निवासी ग्राम ननाखेड़ा थाना उझानी को मामले को निपटाने के लिए बुलाया गया। जब वह अपने साथियों के साथ गुलशान के घर के पास पहुँचा तो इमरान पुत्र इरफान, सलमान पुत्र इरफान, गुलशान पुत्र सुल्तान, छोटे उर्फ मुकीस पुत्र इलियास, मिया खान पुत्र मुल्तान, शमिउद्दीन पुत्र शहजुद्दीन, मुशाहिद, मुजाहिद पुत्रगण भूरे एक राय होकर हाथो में नाजायज असलहे लेकर आये। उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। जिससे दो फायर साकिर के सीने में लगे। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जिसमें आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आज सुबह पुलिस ने
बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित सतेती चौराहे के पास से घटना के पांचवे आरोपी मियां खान पुत्र मुलतान  को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights