शारीरिक शिक्षा परिषद का गठन, भाषण प्रतियोगिता हुई,सत्यम यादव अध्यक्ष, पवन मंत्री चुने गए

WhatsApp-Image-2024-10-07-at-14.53.09
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय में नए सत्र के लिए शारीरिक शिक्षा परिषद का पुनर्गठन कर भाषण और त्वरित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ श्रद्धा गुप्ता की अध्यक्षता तथा शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के प्रभारी डॉ हुकुम सिंह के निर्देशन में आधुनिक जीवन शैली में शारीरिक शिक्षा और खेलकूद का महत्व विषय पर सम्पन्न भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवन कुमार को मिला । दूसरे स्थान पर राय सिंह तथा तीसरे स्थान पर पवन प्रताप सिंह रहे। त्वरित भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान अजिंक्या को मिला। दूसरे स्थान पर पवन प्रताप सिंह एवं तीसरे स्थान पर सत्यम यादव को सफलता मिली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निर्णायक की भूमिका डॉ सरिता, डॉ ज्योति विश्नोई एवं डॉ राशेदा खातून ने निभाई। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रख्यात चित्रकार एवम कवियत्री सीमा चौहान, विशिष्ट अतिथि समाजशास्त्र की प्रोफ़ेसर डॉ सरला चक्रवर्ती व हिंदी की प्रवक्ता डॉ निशी अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। चुनाव अधिकारी राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल की देखरेख में शारीरिक शिक्षा परिषद का गठन किया गया। अध्यक्ष पद पर सत्यम यादव को चुना गया । उपाध्यक्ष के दो पदों पर अजिंक्या और रॉय सिंह निर्वाचित हुए । पवन कुमार को सचिव बने । रचित सिंह व पवन प्रताप सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया । सुहालिया खान और हरिओम को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ सचिन कुमार, डॉ प्रेमचन्द आदि ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ हुकुम सिंह ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights