अग्रसेन महाराज जी की निकली भव्य शोभायात्रा
बरेली। अग्रवाल सेवा समिति ने साहूकारा से अग्रसेन महाराज की निकाली शोभायात्रा, शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के संरक्षक एवं केंद्र विधायक संजीव अग्रवाल द्वारा किया गया। शोभायात्रा मे चार लोग अग्रवाल समाज के भामाशाह के रूप मे रथ पर शामिल हुए जिसमे सतीश कुमार मित्तल, डॉ अतुल कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल और संतोष कुमार अग्रवाल शोभायात्रा मे अग्रसेन महाराज जी 18 गौत्र के रूप मे 18 बच्चे राजकुमार बनकर घोड़े पर सवार हुए शोभायात्रा मे गणेश जी, शिव परिवार, राधा कृष्णा, अयोध्या के राम लला, बाला जी, एवं आदिनाथ जी की झांकी शामिल हुई। शोभा यात्रा सरकारी से प्रारंभ होकर क़ुतुबखाना, अलमगीरगंज मठकी चौकी, श्यामगंज आनंद आश्रम पर समाप्त हुई, जगह जगह समाज के द्वारा एवं अन्य संस्थाओ, व्यापारिओ द्वारा पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर एवं जयनारायण इंटर कॉलेज स्कूल, सनातन धर्म विद्या मंदिर के बच्चे अपने घोष के साथ यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक राजकुमार अग्रवाल सर्राफ केपी गोयल , प्रेम शंकर अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल राम प्रकाश गोयल, समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल , महामंत्री राजीव बूबना ,कोषाध्यक्ष संजय गर्ग के साथ रिशुल अग्रवाल रवि अग्रवाल गट्टोमल अतुल अग्रवाल मनीष अग्रवाल मुनीष मित्तल, सुमित गोयल मुकुल अग्रवाल संजय अग्रवाल उमेश अग्रवाल प्रियंक अग्रवाल सुदेश अग्रवाल संजीव अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल पीयूष अग्रवाल पंकज अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल नीलेश अग्रवाल प्रवीण गोयल रमेश अग्रवाल वकील प्रमोद मित्तल राजीव अग्रवाल मिश्री मीडिया प्रभारी राज अग्रवाल आदि लोग भी उपस्थित रहे
अगला कार्यक्रम 6 तारीख को जयंती महोत्सव है। जिसमें अग्रवाल समाज के भामाशाह उत्कर्ष सेवा सम्मान, एवं मेधावी छात्र छात्राओ का सम्मान किया जायेगा। अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के सनातन धर्म का बैंड भी शोभायात्रा की शोभा को बढ़ाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूरी शोभायात्रा में समिति के संरक्षक एवं केंद्र विधायक संजीव अग्रवाल समाज के साथ रहेंगे। राजकुमार अग्रवाल मीडिया प्रभारी रिशुल अग्रवाल सह मीडिया प्रभारी आदि।













































































