बरेली । फतेहगंज पश्चिमी में शनिवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को शासन द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। महिला पुलिसकर्मियों को टीम ने साथ कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज लोधीनगर चौराहा जानकी देवी इंटर कॉलेज में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला उत्थान हेतु सरकार द्वारा संचालित सुरक्षा, संरक्षा व सशक्तिकरण अभियान से अवगत कराया। बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई महिलाओं के साथ मारपीट गुड टच,बेड टच व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ जागरूक किया गया इस दौरान महिला कांस्टेबल संध्या गौतम महिला कांस्टेबल सुमन बौद्ध महिला कांस्टेबल शोभना सिद्धू शामिल रही छात्राओं को निर्मित स्थाई महिला बीट व महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी बताया गया। इस दौरान सरकार द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराना नहीं है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर सूचित करें, जिस पर तत्काल सहायता की जाएगी।