बदायूं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 30वीं पुण्यतिथि के मौके पर पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद पुर सुलरा प्रभा पाल ने ग्रामवासियों को राजीव गांधी को याद किया गया. वही प्रभा पाल ने इस दिन को ग्रामवासियों संग सेवा और सद्भावना के रूप में मनाने का फैसला किया है. इस अवसर पर प्रभा पाल ने बच्चो को कॉपी पेंसिल वितरण की प्रभा पाल ने कहा प्रेम से बड़ी कोई शक्ति नहीं है, दया से बड़ा कोई साहस नहीं है, करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं है. उन्होंने कहा कि राजीव जी एक विजनरी नेता जिसने समझा की दुनिया किस ओर जा रही है, राजीव गांधी ने उस भारत का सपना देखा जो दुनिया की अगुवाई कर सके. आज हम राजीव जी को नमन करते हैं.