उझानी।लॉकडाउन के चलते कोतवाल ने नगर में भारी पुलिस फोर्स के नगर में रुट मार्च किया।लॉकडाउन में घूम रहे लोग पुलिस को देखते ही दायें-बायें गलियों से गुजरते नजर आये।
शुक्रवार की सांय कोतवाल विशाल प्रताप सिंह,एस.एस.आई खुर्शीद अहमद,,एस.आई रामेंद्र सिंह,एस.आई लवगिरि,एस.आई महावीर सिंह,एस.आई दिगम्बर सिंह,महिला एस.आई मोना सिंह ने दलबल के साथ नगर के स्टेशन रोड,कछला रोड,बिल्सी रोड पर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन का पालन कराने को नगर के मुख्य मार्गो पर रुट मार्च किया।कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहे।लॉकडाउन में अनावश्यक या बिना मास्क घूमते पाये जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।जरूरी कार्य हो तभी अपने घरों से निकले।पुलिस को रूट मार्च करते देख लोग अपने-अपने घरो में चले गए।