मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद ,तोड़फोड़ का वीडियो वायरल , मुकदमा दर्ज

WhatsApp-Image-2024-09-27-at-19.33.15
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बगिया शिव मंदिर के रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक तोड़फोड़ का वीडियो वायरल होने के बाद एक पक्ष के लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं गिहार समाज के लोगों ने आज उच्च अधिकारियों से शिकायत कर गुहार लगाई है कि मंदिर में महज इसलिए गेट लगाया गया है कि वह नीची जाति के लोग हैं और यह लोग और उनका समाज मंदिर में पूजा अर्चना ना करें इसको लेकर मंदिर का रास्ता बंद किया गया है। बृहस्पतिवार को हुए मंदिर की रास्ता बंद करने के विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की जिसके बाद थाना कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वहीं वृहस्पतिवार को हुए विवाद के बाद गिहार समाज के लोगों ने शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया। इस दौरान पूर्व पार्षद अमित गिहार ने बताया कि पिछले 150 वर्षों से उनके समाज के लोग इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं, मगर बीते दिनों से ऊंची जाति के लोग जिनमे गोकुल सिंह, अजय चौहान, अश्वनी, विक्रम, मानुप्रताप, मोनू सिंह, अक्का, मुकुल, पवन गुप्ता, अर्जुन, निदकी, कल्लू उर्फ राजेश वर्मा, अनिकेत मन्नू ब्रजेश तथा एक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर सामिल है उनका समाज पूजा ना कर पाए इसलिए रोकने के उद्देश्य से मंदिर का रास्ता बंद किया गया है। गिहार समाज के लोगों का कहना है कि उनकी बहन बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। अगर उनके घर की बहू बेटी मंदिर में पूजा करने पहुंचती है तो उन्हें कंजरिया कहकर भागते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर सभी समाज के लोगों का है ऐसे में यह लोग हमारी नीची जाति होने की वजह से विवाद कर रहे हैं और इसी को लेकर मंदिर का दरवाजा बंद किया गया है। जो लोग विवाद कर रहे हैं उन लोगों ने मंदिर के अंदर पार्किंग स्टैंड खोल रखा है। अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights