मंदिर का छोटा रास्ता बंद करने पर हंगामा

WhatsApp-Image-2024-09-26-at-17.54.51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपला बगिया स्थित शिव मंदिर का एक छोटा रास्ता बंद करने पर हंगामा खड़ा हो गया।एक तरफ गिहार बस्ती के लोग तो दूसरी तरफ मंदिर कमेटी के लोगों ने हंगामा किया। मामला थाना कोतवाली तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात कोतवाल को बताई। मंदिर कमेटी के गोकुल सिंह का कहना है कि बगिया शिव मंदिर कमेटी के वह उपाध्यक्ष है और अजय चौहान अध्यक्ष हैं। बहुत पहले इस रास्ते पर गेट लगा हुआ था , जिसको गिहार बस्ती के लोग चुरा कर ले गए। वहीं गोकुल सिंह का कहना है कि इस रास्ते से लोग सामान को मंदिर से चोरी करके ले जाते थे , यह मंदिर का निजी रास्ता है जो अपने किसी कार्यों की वजह से खोल रखा था । आज उसे बंद किया गया तो गिहार बस्ती के लोग हंगामा कर रहे हैं। रास्ता मंदिर का निजी है। वही गिहार बस्ती के पूर्व पार्षद अमित गिहार का कहना है कि उनके पूर्वजों से यह रास्ता चला आ रहा है। उनके यहां कोई भी वैवाहिक कार्यक्रम होता है तो इसी रास्ते से मंदिर में पहुंचकर पूजा करते हैं।सदियों से इसी रास्ते से मंदिर में जाकर पूजा करने की परंपरा चली आ रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उनका कहना है कि मंदिर कमेटी के जिला अध्यक्ष अजय चौहान और उपाध्यक्ष गोकुल सिंह तथा उनके सहयोगियों ने मंदिर के अंदर अवैध तरीके से पार्किंग स्टैंड खोल रखा है साथ ही उनका यह भी कहना है कि मंदिर के अंदर कुछ खुराफाती लड़के शाम के वक्त शराब पीते हैं। उन्होंने बताया कि उनको परेशान किया जा रहा है जबकि यह रास्ता सार्वजनिक है पहले 4 फीट का रास्ता था अब उस रास्ते को 2 फुट का कर दिया गया है। यह लोग हमारा रास्ता बंद करके मंदिर की जमीन में स्टैंड खोलना चाहते हैं, ताकि यह अवैध तरीके से धन अर्जित कर सके। कहा कि गिहार बस्ती के लोगों की संख्या कम है इसलिए यह खुराफाती लोग उनकी बहन बेटियों से भी अभद्र टिप्पणी करते रहते हैं। दोनों पक्षों ने थाना कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की है वहीं अब गिहार बस्ती के लोग पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय पाने की बात कर रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights