पहली वारिश में ही खुली नगर पालिका की पोल,लगे गंदगी के अम्बार

7aeabb0c-9132-4ae6-9d18-0e479d826291
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर में पहली बरसात होने के बाद नगर में सफाई की पोल खुल गई।बरसात से लोगों के घरों में पानी घुस गया वहीं सड़को पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आयी जिससे आम लोग परेशान दिखे।नगर का मुख्य नाला फ्लो ओवर होने से नाले की गंदगी निकलकर सङको पर आ गई और गंदा पानी घरों में भर गया।जिससे मौहल्ले वासी खासा परेशान हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वृहस्पतिवार को बरसात होने से नगर के मौहल्ला गंज शदीदां में मुख्य नाला फ्लो ओवर होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया वहीं सड़को पर कीचड़ ही कीचड़ फैल गई।कीचड़ में लोगों का निकलना दुश्वार हो गया।नाले किनारे नाला फ्लो ओवर होने से नाले के किनारे बने मकानों के सामने नाले का मलवा जमा हो गया।वहीं मौहल्ले की गुठान वाली मस्जिद के आसपास गंदगी का अम्बार लग गया।नाले पर स्थित पटियों पर मलवा जमा हो गया जिससे नमाज अदा करने वालों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ा।


नाले किनारे स्थित मौहम्मद जाहिद,अनीस अहमद,इरफान अहमद,मौहम्मद हनीफ,जसमुद्दीन,जहीर अहमद,मौहम्मद असलम,दिलशाद हुसैन,मौहम्मद इसरार,रियाजउद्दीन,इल्यास,अब्दुल इस्लाम ने बताया कि नाले की सफाई मानक के अनुरुप नहीं होती है।नाले की सफाई थोड़ी बहुत होती है जिससे उन्हें बरसात के दिनों में खासा परेशानी का सामना उठाना पङता है।नाले से उठती दुर्गध व गंदगी से तरह-तरह की बीमारी होने का अंदेशा है।वहीं वस्ती के बीचों बीच शमशाद हुसैन व मैकू हसन के बराबर खाली प्लॉट में गंदगी का ढेर लगा हुआ जिससे उनके बच्चे आये दिन बीमार पड़ते रहते हैं।मौहल्लेवासियो का कहना है कि अगर मानक के हिसाव से नगर पालिका परिषद नाले की सफाई करा दे तो उन्हें ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।लोगों ने बताया कि न ही गली में झाडू लगाने वाले कर्मचारी आते हैं न ही नाली सफाई करने को कर्मचारी आते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights