स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकास खण्ड, सफाई मित्र, एनजीओ, पीएसयू, आर्टिस्ट व अधिकारी होंगे सम्मानित

Screenshot-2024-09-24-182118
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि 17 सितम्बर से जनपद में स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पखवाड़ा आगामी 01 अक्टूबर तक चलेगा। आगामी 02 अक्टूबर 2024 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकास खण्डों, सफाई मित्रों, एनजीओ एवं पीएसयू को अंगवस्त्र, गरिमा कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता की थीम के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर 02 अक्टूबर को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद स्तर पर सर्वाधिक सीटीयू के ट्रांसफार्मेशन तथा स्वच्छता की भागीदारी के अंतर्गत श्रमदान में सर्वाधिक जन भागीदारी करने वाली 05 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, सचिव एवं पंचायत सहायक को सम्मानित किया जाएगा। स्वैच्छिक रूप से सहयोग करने वाले एनजीओ, पीएसयू आदि को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंंने जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारी (पं0) को निर्देशित किया कि अपने विकास खण्ड के सम्मान समारोह आयोजित कराने तथा जनपद एवं राज्य स्तर से सम्मानित किये जाने वाले सफाई मित्र का प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में दिनांक 29 सितम्बर 2024 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर 05 ऐसी ग्राम पंचायतें जहां पर सी०टी०यू० के ट्रान्सफार्मेशन में गुणवत्तापूर्ण ट्रांसफार्म करने के साथ साथ जो ओडीएफ प्लस ओ, शतप्रतिशत डोर टू डोर कचरा कनेक्शन किया जाता हो, आरआरसी संचालित हो, ठोस कचरे, प्लास्टिक कचरे व तरल अपशिष्ट का समुचित प्रबंधन किया जा रहा हो तथा अपशिष्ट प्रबंधन के द्वारा विगत 03 माह से निरंतर ओएसआर जनरेट किया जा रहा हो, के ग्राम प्रधान, सचिव, सफाई मित्र एवं पंचायत सहायक को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर कुल 10 सफाई मित्रों को सन्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अभियान अवधि में सी०टी०यू० के ट्रान्सफार्मेशन में उत्कृष्ट व गुणवतापूर्ण कार्य किया हो तथा जो अपशिष्ठ प्रबंधन के लिये निर्मित आर०आर०सी० पर भी निरन्तर उसी लगन से कार्य करते रहे हों। उन्होंने बताया कि जनपद द्वारा सी०टी०यू० के गुणवत्तापूर्ण ट्रान्सफार्मेशन एवं सफाई मित्र स्वास्थ्य एवंज न कल्याण योजना शिविर आयोजन की गुणवत्ता के आधार पर 02 विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी (पं0) एवं खण्ड प्रेरकों को सम्मानित किया जाएगा। जनपद स्तर पर कचरे से आर्ट (कलाकृतियां) तैयार करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय कुल 03 स्थानीय आर्टिस्ट, सांस्कृतिक संस्थाओं/व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर के सम्मान समारोह के पश्चात राज्य स्तर पर भी विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सर्वाधिक सी०टी०यू० के ट्रान्सफार्मेशन एवं सफाई मित्र स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजन की संख्या के आधार पर कुल 03 जनपदों के जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी एवं जिला सलाहकार को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक सीटीयू के ट्रान्सफार्मेशन एवं सफाई मित्र हेतु सर्वाधिक गुणवत्तापूर्ण सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोति करने वाले मण्डलीय उप निदेशक व मण्डलीय कंसलटेंट को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे विकास खण्डों जिनके सभी गांव अभियान अवधि तक ओ०डी०एफ० प्लस मोंडल किये जा चुके हों, के सहायक विकास अधिकारी (पं०) एवं खण्ड प्रेरकों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर कुल 05 सफाई मित्रों को सम्मानित किया जायेगा। जनपदों द्वारा अपने जनपद से अभियान अवधि में सबसे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 01 सफाई मित्र का नाम राज्य स्तर पर प्रस्तावित किया जायेगा, जो कि अपशिष्ठ प्रबंधन के लिये निर्मित आर०आर०सी० पर भी निरन्तर उसी लगन से कार्य करते रहे हों। राज्य स्तर द्वारा जनपद से उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव में से राज्य स्तर से चयनित किये गये सर्वश्रेष्ठ 05 सफाई मित्रों को सम्मानित किया जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights