बदायूँ। के उपनगर बिसौली में जश्ने-ईद-उल-मिलाद नबी के जुलूस में शिया समुदाय पर आपत्ति जनक टिप्पणी की गई थी।।इसका वीडियो वायरल होते ही शिया समुदाय के लोगों में रोष फैल गया।कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी।।पुलिस लगातार आरोपियों के घर दबिश दे रही थी। पुलिस ने आज पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिसौली कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस व 66 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। बिसौली कोतवाली पुलिस ने आरोपी शादाब निवासी मौ0 शीश महल, जावेद निवासी मौ0 शीश महल,.मुजकिर नबाब निवासी मौ0 पक्की सराय,अफजाल निवासी मौ0 पक्की सराय,साहिर अली निवासी मौ0 पक्की सराय को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। यह सभी आरोपी बिसौली नगर के निवासी है।