प्रबन्ध निदेशक ने प्रीति पाल को पैरा ओलंपिक में, दो कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया

WhatsApp-Image-2024-09-17-at-20.43.06
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। पश्चिमाचल विद्युत वितरण निगम, लिमिटेड की प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन आई०ए०एस०, ने कु० प्रीति पाल को पैरिस मे आयोजित पैरा ओलंपिक खेलों की 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होनें कहा कि पैरा ओलंपिक खिलाडी की जीत से देश का नाम गौरवान्वित हुआ है। कु० प्रीति पाल ने पैरिस से लौटने के उपरान्त आज अलका तोमर, स्पोर्टस आफिसर, कु० फातिमा खातून, अन्तर्राष्टीय पैरा ओलंपिक खिलाडी, विजेन्द्र सिंह, जतन सिंह, राजेश चौधरी, बालेन्द्र मलिक, मांगे राम आदि खिलाडियों के साथ, प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन से भेंट की। इससे पहले कु० प्रीति पाल 100 मीटर एवं 200 मीटर स्पर्धा में जापान में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इस अवसर पर एन०के० मिश्र, निदेशक (तक०), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एस०के० तोमर निदेशक (वित्त), एस०एम० गर्ग निदेशक (कार्मिक एवं प्रब०), ए०के० श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता (एच०आर०ए०) आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दीपक कुमार त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights