बरेली के नए एसपी सिटी बने मानुष पारीक

WhatsApp-Image-2024-09-17-at-19.29.14
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । शासन ने मंगलवार दोपहर को 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी मानुष तारीख को एसपी सिटी बरेली बनाया है। वह अभी तक बरेली में एसपी दक्षिण का पद देख रहे थे। राजस्थान के मूल निवासी मानुष पारीक इससे पहले गोरखपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक भी रहे हैं। 22 अगस्त को बरेली में उन्होंने फरीदपुर इंस्पेक्टर के कमरे पर छापा मारते हुए 10 लाख रुपए कैश बरामद किया था। जिसमें इंस्पेक्टर रामसेवक थाने की दीवार कूदकर फरार हो गया था। मानुष पारीक कि कार्रवाई को शासन ने भी सराहा। 5 दिन पहले शासन ने बरेली एसपी सिटी राहुल भाटी को लखनऊ में यूपी एसएसएफ का सेनानायक बनाया था। अब बरेली में फिर से एसपी सिटी के पद पर आईपीएस की तैनाती की गई है। एसपी दक्षिण मानुष पारीक ने 22 अगस्त को जब फरीदपुर थाने में सीओ के साथ छापा मारा तो इंस्पेक्टर के हाथ में सर्विस रिवाल्वर थी, जिसे वह लेकर पैदल ही दीवार फांदकर भागा, पुलिस की जांच में आया कि उसके बाद वह बाइक से फरार हुआ। रामसेवक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। यदि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो उच्च अधिकारी इनाम भी घोषित कर सकते हैं। एसपी ने इंस्पेक्टर के बेडरूम से 9.96 लाख रुपए बरामद हुए थे। इनमें 7 लाख रुपए 2 स्मैक तस्करों को छोड़ने से वसूले गए। इंस्पेक्टर रामसेवक के फरीदपुर थाने के आवास में बेडरूम से 10 लाख रुपए कैश मिला था। एसपी दक्षिण मानुष पारीक और सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने यह छापा मारा था। सीओ गौरव कुमार की तरफ से फरीदपुर थाने में ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत दूसरी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया। इस केस की जांच सीओ हाईवे नितिन कुमार दी गई है। साथ ही इसकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, जल्द ही अवैध संपत्ति की भी जांच हो सकती है। 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा को सहायक पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से एसपी दक्षिण बरेली बनाया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights