राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था , भ्रष्टाचार के विरोध में 18 को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

WhatsApp-Image-2024-09-17-at-16.58.35
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राज के आवाहन पर ,राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर (पूर्व विधायक) ने कानून व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगा पाने पर कल 18, सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है सभी कांग्रेस जन दामोदर दास पार्क पर एकत्र होकर जिला मुख्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है।¡ भाजपा विधायक के भाई का अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाना और सरकार के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ विशेष सतर्कता न्यायाधीश द्वारा जांच के आदेश से भाजपा की पोल खुल गई है। भाजपा की भ्रष्टाचार के खिलाफ दोगली नीति किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि चारों ओर अराजकता का माहौल है। महिला उत्पीड़न, मासूमों के साथ दुराचार की घटनाएं आम हो चुकी हैं। जेल में हत्या हो रही है हजारों लोगों को मुठभेड़ में मारा जा चुका है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, नशा और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसी को कानून का डर नहीं है। नशा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, लूटपाट हो रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मंडल प्रभारी ओमवीर सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध में यूपी नम्बर वन बन गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि पूरे प्रदेश में रेप,मर्डर,लूट जैसे अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में आम लोगों के लिए काम करने का भाव ही नहीं है, ये सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।
प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, पूर्व पार्षद महेश पंडित ,महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दादा, महानगर महासचिव फिरोज खान एडवोकेट, महासचिव मुकेश बाल्मिक, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, महानगर महासचिव सर्वत हुसैन हाशमी आउट रीच जिला अध्यक्ष अफसार खान, मोहम्मद हसन, जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी आदि जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights