एचपी. इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा गौरी माहेश्वरी ने ज़ोनल बाक्सिंग में गोल्ड मैडल जीता

Screenshot-2024-09-17-174657
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।। एचपी इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर जनपद के तमाम सी. बी.एस. सी. ई. स्कूलों के बीच गोल्ड मेडल जीत का परचम लहरा कर धूम मचा दी है। एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करके एच. पी. इंटरनेशनल स्कूल सोशल मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक औऱ प्रिंट मीडिया में सुर्खियों बटोर रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ज्ञातव्य हो कि देहरादून स्थित सोशल बलोनी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सी. बी. एस. सी. ई. ज़ोनल बाक्सिंग प्रतियोगिता में बदायूँ एच. पी. इंटरनेशनल स्कूल की विज्ञान वर्ग कक्षा 12 की प्रतिभाशाली छात्रा गौरी माहेश्वरी ने इस बार भी भार वर्ग में 66-69 के. जी. की डिग्री में गोल्डमेडल प्राप्त करके पूर्ण जनपद, नगर, विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व भी वे इसी प्रतियोगिता के तहत सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी हैं। गौरी माहेश्वरी एच. पी. इंटरनेशनल स्कूल की शान व सिरमौर बन चुकी हैं।

उनकी जीत की इस उपलब्धि से समूचा विद्यालय प्रशासन प्रसन्न व गदगद है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से गौरी माहेश्वरी का बैण्डबाजों के साथ फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया और उनका मुँह मीठा कराकर ढेर सारी शुभकामनाएँ अर्पित कीं। विद्यालय के एम. डी. शिवम पटेल ने गौरी माहेश्वरी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरी टीम के कोच धर्मेंद्र गंगवार को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर सेजल पटेल ने भी शुभकामनाएँ दी। प्रधानाचार्य संदीप पांडेय,पंकज गुप्ता के साथ समस्त विद्यालय परिवार इस अवसर पर उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights