रोड़ नहीं बनने से नाराज ग्रामीण बैठे धरने पर , किसान यूनियन ने धरने पर बैठकर ग्रामीणों को दिया समर्थन

WhatsApp-Image-2024-09-17-at-16.32.13
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव गोकिलपुर गरगैया में एक बार फिर रोड़ की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है। वहीं ग्रामीणों की मांग को समर्थन देने भाकियू महात्मा टिकैत के कई किसान नेता धरने पर बैठ गए है। धरने पर बैठे किसान नेताओं का कहना है कि कई बार धरना प्रदर्शन के बाद भी प्रशासन ने किसानों की रोड़ बनाने की मांग पर गौर नहीं किया है जब गोकिलपुर गरगैया के गांव सहित चार गांवों के ग्रामीणों को आजादी के बाद से आजतक रोड़ नसीब नहीं हो सका है। किसान नेताओं का यह भी कहना है कि किसान लगभग 6 दिन से रोड़ की मांग को धरना प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन इसके बावजूद भी आजतक प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड़ नहीं बने होने से गोकिलपुर गरगैया , गौटिया ,ललपुरा के रोड़ काफी परेशान है। कई बार प्रदर्शन हुआ जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया पर कोई उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई , इसके बाद आज मजबूर करके प्रदर्शन कर रहे है। भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने कहा कि गोकिलपुर गरगैया के किसान रोड़ बनाने की मांग को कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे है।आज भाकियू ने भी उनके प्रदर्शन को अपना सपोर्ट दिया है। उनकी भी मांग है कि जल्द इस क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए रोड़ का निर्माण कराया जाये। दुर्गेश नव आज किसान नेता अधिकारियों से धरनास्थल पर मुलाकात करने के साथ एक अल्टीमेटम देंगे ताकि एक तय समय तक रास्ते का निर्माण हो सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights