जुए में पति को तलाश करने गई महिला को एक महिला और तीन व्यक्तियों ने पीटा

WhatsApp-Image-2024-09-17-at-16.32.10
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुर में होने वाले जुए में अपने पति को तलाश करने गई महिला को एक महिला और 3 पुरुषों ने पीटा और उसका मोबाइल तोड़ दिया तथा उसके रुपए भी छीन लिए। महिला का पति जुआरी है और वो घर से सोने के आभूषण तथा रुपए चोरी कर ले गया था। महिला ने बताया कि उसका नाम रूबी है और उसका पति गौरव शराबी है। वो किला थाना क्षेत्र के छावनी की रहने वाली है। महिला मिनी बायपास पर गुटखा , बीड़ी, सिगरेट इत्यादि बेचकर भरण पोषण करती है। उसके दो बच्चे है एक लड़का और एक लड़की है। लड़की दिल की बीमारी से पीड़ित है। सोमवार को उसके घर में रखा सोने का मंगलसूत्र , झाले , सोने की अंगूठी तथा घर में मकान के किराए के रखे 3, 700 रुपए और 2 मोबाइल लेकर उसका पति गौरव चला गया। रूबी को पता चला कि उसका पति सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में होने वाले जुए में लगातार जुआ खेलने जाता है। रूबी सोमवार की शाम 4:00 बजे जब महेशपुर पहुंची और जिधर जुआ हो रहा था उधर जाने लगी तो वहां पर मौजूद एक महिला ने उसे रोक लिया और पूछने लगी कहां जा रही हो तो उसने बताया कि मेरा पति घर से चोरी करके जेवर मोबाइल और रुपए लेकर आया है , तो महिला ने उसे हुए की तरफ नहीं जाने दिया और महिला के साथ तीन अन्य पुरुष थे चारों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी और उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया तथा उसके पास रखें 4,000 भी छीन लिए। रूबी ने बताया कि वह महिला बहुत दबंग है और खुलेआम वहां पर जुआ करती है तथा कच्ची शराब भी बेचती है। इस हाथापाई में रूबी के हाथ में चोट भी आई है। रूबी ने इसकी शिकायत थाना सीबीगंज पहुंचकर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights