बदायूँ में जुलूस-ए-मोहम्मदी पुरखुलूस माहौल में शान ओ शौकत से निकाला गया

WhatsApp-Image-2024-09-16-at-16.08.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । शहर में पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जुलूसे ए मोहम्मदी निकाला गया, भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे सोमवार को पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर बदायूं शहर की जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी शुरू हुआ और भंडार कुआं, सोथा, कोतवाली वाली रोड समेत निर्धारित मार्गो से होता हुआ पुनः जमा मस्जिद पर पहुँच कर समाप्त हुआ। जुलूस में उलेमाओं के अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे और हाथों में उनके इस्लामिक झंडा था। नारे तकबी अल्लाह होकर के नारे लगा रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी के स्वागत में लोगों ने जगह-जगह फूलों की बारिश की और जुलूस ए मोहम्मदी में मौजूद लोगों को जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की गई थी। जुलूस ए मोहम्मदी को शांतिपूर्ण ढंग से निकलवाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स लगाया गया। जिसकी निगरानी डीएम,एसएसपी करते रहे। वही ड्रोन कैमरा से जुलूस ए मोहम्मदी की निगरानी की गई। जुलूस ए मोहम्मदी में जिला काजी मोहम्मद अतीक मियां कादरी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिले भर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व शानो शौकत से मनाया जा रहा है। जुलूस ए मोहम्मदी शहर से लेकर कस्बों में निकाले गए। शहर में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी । जिस रूट से होकर जुलूस निकाला गया उस रूट के लिए सुंदर ढंग से सजाया गया है। जुलूस में शामिल लोगों के स्वागत के लिए भी जगह जगह व्यवस्था की गई है। कई जगह लंगर तस्कीम कराया गया। इसके साथ साथ जुलूस में शामिल लोगों के लिए फ्रूटी, फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए।

इस बार शहर में निकाले जा रहे जुलूस में राष्ट्र प्रेम की भावना भी साफ झलक रही है। कुछ लोग हाथ में तिरंगा लहराते हुए जुलूस में चल रहे हैं। जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने मिश्रित आबादी में पुलिस बल के साथ ही पीएसी के लिए लगाया है। अब तक जिले भर में सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस ए मोहम्मदी निकाले जाने की खबर है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights