उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp-Image-2024-09-16-at-15.11.13
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

खटीमा। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया सर्वप्रथम बाढ़ पीड़ित खेतालसंडा खाम एवं वन रावत बस्ती के निवासियों के साथ केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस की शुरुआत की, पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन एवं हवन यज्ञ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की, इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर उनकी माताजी विष्ण देवी के साथ जन्म दिवस का केक काटा और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न संस्कृतियों थारू संस्कृति पर्वतीय संस्कृति बंगाली संस्कृति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थारू राणा परिषद उत्तरांचल पंजाबी महासभा लायंस क्लब पूर्वांचल महासभा रामलीला कमेटी कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति भारत विकास परिषद मुक्तिधाम समिति तारा बाल संस्कार शाला अखंड भारतीय संस्था कायस्थ महासभा वैश्य महासभा आदि खटीमा क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों को प्रतीक्षा में ,देकर एवं शौर्य कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सम्मानित किया, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में उनके जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है उन्होंने आशा प्रकट की की प्रदेश के मुखिया उत्तराखंड के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित रहकर नई-नई योजनाएं लागू करेंगे और खटीमा क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर खटीमा एवं पूरे प्रदेश में उत्साहित कार्यकर्ता आज के दिन निर्धन छात्र-छात्राओं बाढ़ पीड़ितों की मदद कर उनका जन्म दिवस मना रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष जीवन धामी एवं महामंत्री मनोज बाजवा ने बताया कि आज का दिन कार्यकर्ताओं द्वारा महिला सशक्तिकरण के रूप में भी बनाया जा रहा है, पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न माध्यमों से आज के दिन समाज सेवा के माध्यम से जनता की सेवा का कार्य भी कर रहे हैं, कार्यक्रम में समाज सेवा में उत्कृष्ट करने वाली सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिकारी उदय राज सिंह ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी विधायक राजेश शुक्ला जिला महामंत्री सतीश गोयल जिला अध्यक्ष कमल जिंदल जीवन धामी महामंत्री मनोज वाधवा भुवन भट्ट किशोर जोशी नवीन बोरा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया अंजू देवी नीलू गुप्ता किशोर जोशी विमला बिस्ट विक्रम भाट कामिल खान तारिक मालिक राहुल सक्सेना धाना भण्डारी राहुल अरोड़ा राजेश राना तरूण ठाकुर भवानी भण्डारी आदि कार्येकर्ता उपस्थित थे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों गुरुद्वारा मस्जिद मन्दिर आदि में भी उनके दीर्घायु की कामना की गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights