द ग्रेट गणपति महोत्सव बप्पा को लगा 155 किलो लड्डू का भोग

WhatsApp-Image-2024-09-16-at-13.47.36
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय नवम् द ग्रेट गणपति महोत्सव 2024 का आयोजन शिवाजी पार्क, जनकपुरी, राजेन्द्र नगर में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि प्रान्त संघ संचालक, ब्रज प्रांत शशाक भाटिया रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, युवा भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने गणेश पूजन किया। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि पीलीभीत विधायक/गन्ना व चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल ने पूजन किया। इसके साथ ही माता जी सरस्वती देवी, संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सरंक्षक सी एल शर्मा, नीरज शर्मा, गुलशन आनन्द, अनुपम कपूर, पंकज अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार पटेल, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, अंकुर सक्सेना, कुलभूषण शर्मा आदि ने भगवान गणपति जी का पूजन करके किया। मूर्ति एवं कलश पूजन प्रख्यात आचार्य गोपाल कृष्ण मिश्रा अंकुर जी महाराज के करकमलों के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था परिवार द्वारा सम्मानित अतिथियों में सी.एल. शमां, गुलशन आनन्द, अनुपम कपूर, सौरभ अग्रवाल, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, राकेश कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार पटेल, रवि अग्रवाल, सौरभ मेहरोत्रा, रो. सुनील शर्मा, एस के सिंह, अश्वनी ओबरॉय, पवन सक्सेना, रवि प्रकाश अग्रवाल, सतीश कातिब मम्मा, आरेन्द्र अरोरा कुक्की, शशि सक्सेना, रवि प्रकाश अग्रवाल, विवेक सक्सेना, अनिल अग्रवाल, धर्मेन्द्र गुप्ता, सी ए विवेक सक्सेना आदि को द ग्रेट बरेलियंस 2024 की उपाधि से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत मनीष रस्तोगी, अखिलेश शर्मा, विशेष कुमार, अभिषेक सक्सेना, कनिष्क शर्मा, शशिकांत गौतम, पूनम गौतम, चेतन पुरी, संजय सक्सेना, ऋषि रंजन सिंह, संजीव सक्सेना, तरुण सूरी, सौरभ सक्सेना, मुकेश तिवारी, धीरज कुमार, आरव सक्सेना अंशु, डॉ अवनीश गुप्ता, संजीव अवस्थी, अंकुर सक्सेना, कमल सक्सेना, नरेंद्र पाल, बिन्दु सक्सेना आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात एंकर सचिन श्याम भारतीय ने किया। प्रथम सत्र में प्रख्यात भजन गायक राजेंद्र गुलाटी के द्वारा भक्तिपूर्ण भजनों से समां बांधा। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भावना शर्मा के द्वारा गणेश वन्दना माँ सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्री कृष्ण सुदामा आर्ट ग्रुप के द्वारा देवेन्द्र कुमार एवं भावना शर्मा के संयोजन में भगवान गणेश, मां काली, भगवान शंकर पार्वती का अघोरी नृत्य, राधा कृष्ण जी का महारास, सामूहिक नृत्य आदि अविस्मरणीय प्रस्तुति की गई। उसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में उन्नति राधा शर्मा ने कहा कि ‘‘मगर इतना करो वादा हृदय के तार ना टूटें तेरे मां बाप ना रूठे मेरा घर द्वार ना छूटें’’, कवि अद्भुत ने कहा ‘‘जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान। विनय करूँ करबद्ध मैं, मेरो तम अभिमान। कवि प्रियांशु त्रिपाठी, बीसलपुर ने कहा ‘‘दर्द में मुस्कराना बड़ी बात है, जीतकर हार जाना बड़ी बात है। प्रेम से आप चाहो तो सिर काट लो, युद्ध में जीत पाना बड़ी बात है। कवि जीतेश राज ‘नक्श’ ने कहा कि हर इक त्योहार पर इज्ज़त बचानी पड़ ही जाती है, ग़रीबी क़र्ज़ लेकर भी छुपानी पड़ ही जाती है। मोहब्बत दोस्ती हो अपनापन हो या हो हमदर्दी, यहाँ हर चीज़ की कीमत चुकानी पड़ ही जाती है। कवि अभिषेक अग्निहोत्री ने कहा कि करूं मैं भी चरण वंदन, तो मैं सबसे चहेता हूं, हुनर से गर धनुष तोड़ूं , तो सब फरसा निकालेंगे। हरजीत कौर, रवि सक्सेना के निद्रेशन में मां गंगा, पर्यावरण पर नाटक का मंचन किया गया। इसके साथ ही बरेली शहर के कलाकारों, रंगकर्मियों ने नृत्य, गायन, सामूहिक नृत्य कार्यक्रमों से समा बांधा। संस्था परिवार की ओर से समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत मे महाआरती का आयोजन के उपरांत विश्राम हुआ। इस अवसर पर अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए संस्था के संस्थापक- राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि तमाम संघर्षों, व्याधाओं के बाद आज यह कार्यक्रम हो रहा है। संस्था परिवार आगे भी ऐसे भक्तिपूर्ण आयोजनों के माध्यम से श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओं, देश बचाओं के साथ रक्तदान महादान की अलख सम्पूर्ण भारत व विश्व में जगाता रहेगा। कल सोमवार को भगवान गणपति जी का कार्यक्रम स्थल पर पूजन एवं वंदन कर उनकी शोभायात्रा राजेन्द्र नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से निकालते हुए रामगंगा में भगवान गणपति जी की प्रतिमा का विर्सजन किया जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights