वैश्य समाज के परिचय सम्मेलन में हुए 11 रिश्तें तय

WhatsApp-Image-2024-09-15-at-6.59.20-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मयूर अग्रवाल चौरिटेबल ट्रस्ट रजि के तत्वावधान में सर्व वैश्य समाज के युवक-युवतियों का वैवाहिक परिचय सम्मेलन “शुभ बंधन-एक प्रयास” का आयोजन रविवार को राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व फनसिटी के अनिल-अमिता अग्रवाल आदि ने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उपस्थित वैश्य बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए ट्रस्ट के द्वारा परिचय सम्मेलन का जो पुनीत कार्य किया गया है इसके लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण बधाई के पात्र हैं। मयूर अग्रवाल चौरिटेबल ट्रस्ट के सचिव, संस्थापक एवं ट्रस्टी विमल कुमार अग्रवाल ने बताया कि “परिचय मंच पत्रिका” का विमोचन मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के करकमलों से हुआ। पत्रिका में कुल 232 युवकों एवम् 72 युवतियों का विवरण हैं। परिचय मंच का उद्देश्य वैश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए समारोह आयोजित कर अभिभावकों व परिजनों को एक मंच पर मिलाना है। अब तक कुल 11 रिश्ते तय हो चुके हैं, अभी लगभग 12 रिश्तों में बातचीत अंतिम दौर में है। सम्मेलन में बरेली के अलावा पीलीभीत, बदायूं, मुरादाबाद, काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी किच्छा, सितारगंज, खटीमा, शाहजहांपुर, रामपुर, गजरौला, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मेरठ, मोदीनगर, आगरा, खुदागंज, धनोरा मंडी, तिलहर आदि स्थानों से भी युवक-युवती व उनके अभिभावक एवं परिजन सम्मिलित हुए। उप सचिव अरूण अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट के वैवाहिक प्रकल्प “शुभ बंधन एक प्रयास” का गठन वैश्य समाज को दलालों, दहेज से बचाने व यहेज रहित विवाह कराने के लिए किया गया है। मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में वैश्य समाज के दो मेधावी बच्चों को भी मयूर अग्रवाल स्मृति सम्मान दिया गया। इसके अतिरिक्त कोरोना काल में बरेली की जनता की सेवा करने वाले जाने माने चिकित्सक डॉ. बागीश वैश्य को भी वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कवि रोहित राकेश ने बताया कि कार्यक्रम के बीच-बीच में आर्केस्ट्रा द्वारा भजन प्रोग्राम भी प्रस्तुत किये जाते रहे। सम्मेलन स्थल पर स्थानीय महिलाओं द्वारा भी भिन्न-भिन्न प्रकार की हस्त निर्मित एवं अन्य सामानों की बिक्री के स्टॉल भी लगाए गये। कार्यक्रम के दौरान बांके बिहारी मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनोद ग्रोवर, अशोक गोयल, विजय बंसल, पार्षद सतीश कातिब मम्मा, विजय गुप्ता, डॉ मधु गुप्ता, रोहित राकेश, दिनेश अग्रवाल आदि को उनके विशेष सहयोग के लिए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेनू अग्रवाल , विमल कुमार अग्रवाल, अरुण अग्रवाल , रुचि अग्रवाल , संदीप अग्रवाल , हर्ष कुमार अग्रवाल एडवोकेट , हर्षित गुप्ता, कवि रोहित राकेश, सीमा जैन, पार्षद राजेश अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, डॉ वागीश वैश्य, डॉ सचिन अग्रवाल, डॉ मधु गुप्ता, डॉ रुचिन अग्रवाल, राम अग्रवाल, उमेश अग्रवाल , आलोक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, बलराम कृष्ण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल सीए, उमेश अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, सौरभ व बबलू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights