कुँवर रुकुम सिंह वैदिक इण्टर कालेज नगला पूर्वी के रजनीश कुमार प्रधानाचार्य बने

WhatsApp-Image-2024-09-10-at-17.13.02
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष राजवीर सिंह के आवास पर हुई। जिस पर रजनीश कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता कुँवर रुकुम सिंह वैदिक इण्टर कालेज नगला पूर्वी के प्रधानाचार्य बनने पर खुशी जाहिर की गई। जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि रजनीश कुमार ने प्रधानाचार्य पद का दायित्व संभाल लिया है। क्योंकि आयोग से चयनित प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह के सेवा निवृत्त होने पर पद रिक्त हुआ था।रजनीश कुमार अंग्रेजी विषय में एम जे पी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से स्नातकोत्तर हैं। मंडलीय शिक्षा समिति की जांच समिति द्वारा रजनीश कुमार को वरिष्ठ माना गया, जांच समिति के निर्णय के आधार पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल व जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश के अनुपालन में कालेज के कंट्रोलर व राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुलनवाज अहमद ने प्रधानाचार्य का पद ग्रहण कराया। प्रशासक गुलनवाज अहमद जिला अध्यक्ष राजवीरसिंह, जिला मंत्री सूरज मिश्रा, शिक्षकों व कर्मचारियों ने रजनीश कुमार को शुभकामनायें देते हुए आशा व्यक्त की कि रजनीश कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय सभी क्षेत्रों में उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights