70 सालों के सार्वजनिक जीवन में कमलापति त्रिपाठी एक यशस्वी राजनेता के नाते जाने जाते हैं: ओमकार सिंह

WhatsApp-Image-2024-09-03-at-19.19.57
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री रहे स्व कमलापति त्रिपाठी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर मालार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में तो वे खासे प्रभावशाली रहे. वे 1971 से 73 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे. बाद में केंद्र में रेल मंत्री भी बने. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे उन्होंने कहा अपने 70 सालों के सार्वजनिक जीवन में कमलापति त्रिपाठी एक यशस्वी राजनेता के नाते जाने जाते हैं, यद्यपि वह मूल रूप से साहित्य के एवं पत्रकारिता जगत के बड़े आदमी थे। उन्हें त्रिपाठी जी एक समर्पित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी कहा जाता था। गांधी जी के सभी आन्दोलनों में पांच बार जेल गये। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा त्रिपाठी जी का संसदीय जीवन भी पचास सालों का रहा था।सन् 1936 के अंत में हुये चुनाव में विधानसभा सदस्य बने थे। विधानसभा के अलावा देश की संविधान सभा, लोकसभा एवं राज्यसभा में, चंद दिन कम पूरे पांच दशक के अपने विधायी जीवन में उ.प्र. के कैबिनेट मंत्री, उपमुख्य मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री, राज्यसभा में नेता विपक्ष आदि पदों के दायित्व निभाये। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और लंबे समय तक कार्यसमिति के सदस्य के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभाये। राजनीतिक प्रशासक के रूप में उनकी छवि “विकास की राजनीति” से जुड़े आदर्श राजनेता की थी। गांधीवादी रचनात्मक आन्दोलन की संस्थाओं के साथ बचपन से जुड़े रहे। सन् 1920 में बनी देश की पहली खादी संस्था “श्री गांधी आश्रम”, काशी के वह फाउंडर ट्रस्टी थे। उसके अतिरिक्त भी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा की कई खादी संस्थाओं के कार्यकारी प्रबन्धन से आजीवन जुड़े रहे। गांधी स्मृति के भी वह अध्यक्ष रहे। गांधी के रचनात्मक आन्दोलन के राष्ट्रीय शिक्षा कार्यक्रम के तहत बने विद्यापीठों में शामिल ‘काशी विद्यापीठ’ के वह यशस्वी स्नातक ही नहीं, चांसलर भी रहे इस अवसर पर संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया मुख्य रूप से दिनेश गौड़, इख्लास हुसैन, अकील, श्याम सिंह, बख्तियार, राजेन्द्र आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights