मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर, 60 तोला सोना समेत नकदी चोरी

August 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। की बल्लभनगर कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात समेत लाखों रुपये का माल समेट लिया। गृह स्वामी परिवार के साथ रक्षाबंधन पर्व पर उत्तराखंड के बाजपुर स्थित ससुराल गए थे। लौटने पर दरवाजा खुला देखा तो होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी अजय अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ 17 अगस्त को उत्तराखंड के बाजपुर स्थित अपनी ससुराल गए थे। पर्व मनाने के बाद 19 अगस्त को रात करीब नौ बजे पीलीभीत स्थित घर लौटे। मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर जैसे ही घर के अंदर पहुंचे तो परिजनों के होश उड़ गए। कमरों के ताले टूटे मिले। कमरे के अंदर रखी अलमारी खुली हुई थी। सामान बाहर फैला था। उन्होंने बताया कि दीवार फांदकर घर में घुसे चोर अलमारी के ताले तोड़कर करीब 60 तोला सोने के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। सूचना के बाद सुनगढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। परिजनों से जानकारी जुटाई। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि अलमारी में मां और पत्नी के जेवरात रखे थे। इसके अलावा पुत्री की शादी के लिए भी जेवरात लेकर रखे थे। करीब 60 तोला सोने के जेवर थे। जिसे चोर ले गए। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights