बरेली। आज़ादी की 78 वीं वर्षगांठ पर जश्ने आज़ादी कार्यक्रम समाजवादी पार्टी कार्यालय, बरेली पर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मान सिंह यादव एवं टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान जंगे आज़ादी के नायकों को याद किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आज़ादी के महत्व को समझाते हुए जंगे आज़ादी के बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी , पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार , पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन , शहर प्रत्याशी रहें पार्षद राजेश अग्रवाल , बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, ज़िला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव , महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, खालिद खां, मनोहर सिंह पटेल, राजेश मौर्या, अनुज गंगवार, अशोक यादव, पार्षद मोहम्मद आरिफ़ कुरैशी, सूरज यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव, धीरज हैप्पी यादव, अहमद खान टीटू , नाज़िम कुरैशी, ऋषि यादव, बाबर अली, संजीव कश्यप , जितेंद्र मुंडे, रविन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा असलम खान व महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मोहित भारद्वाज व महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष पूर्व पार्षद मेराज़ अंसारी, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महिला सभा जिलाध्यक्ष शांति सिंह, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, सिंपल कन्नौजिया, हरिपाल सिंह फ़ौजी, पीतांबर सिंह यादव, रेहान अंसारी, अनुज मौर्या, अमर राठौर, कमलेश ठाकुर, इंदिरा टंडन, ज़ैनब फ़ातिमा, राजेश्वरी यादव एवं नवीन कश्यप व प्रमोद अग्रवाल, अनूप सागर, जमुना प्रसाद मौर्या एड.आदि प्रमुख सपा पदाधिकारी गण मौजूद रहें।