एचपी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

WhatsApp-Image-2024-08-15-at-15.49.42
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ख्यातिलब्ध व बहुचर्चित स्कूल एच. पी. इंटरनेशनल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस अति हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन माननीय हर प्रसाद सिंह पटेल के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। तत्पश्चातात् ध्वज को सलामी दी गई। फिर विद्यालय परिसर देश भक्ति के नारों एवं वीर शहीदों के जयकारों से गुञ्जायमान हो उठा। सारा वातावरण देश भक्ति व देश प्रेम की भावना से सुरभित हो उठा। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चेयरमैन महोदय ने अपने ओजस्वी भाषण से सबको सम्मोहित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य और कर्णधार हैं। अतः उन्हें पथ भ्रष्ट न होकर सन्मार्ग पर चलना चाहिए। इसी कड़ी में विद्यालय के प्रबंधक शिवम पटेल एवं प्रबंधिका सेजल पटेल ने बताया कि आज के युवा भटकाव की ओर अग्रसर हो रहे हैं उन्हें देश के सभ्य नागरिक के रूप में अपनी भूमिका अदा करते हुए देश प्रेम की धारा में बहना होगा तभी देश का कल्याण संभव है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसी श्रृंखला में विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत समूह नृत्य गान, सामूहिक नृत्य तथा देश भक्ति से ओतप्रोत सहगीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी कला की छटा बिखेरते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल बैण्ड परिधान में सुसज्जित बच्चों ने भी मधुर धुन बजाकर श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संदीप पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए और बेहतर व्यवस्था बनाने का आश्वासन देकर छात्रों को आशीर्वचन दिए। उप प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने भी सभी का आभार जताया और देश हित के लिए कुछ कर गुज़रने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अंत में कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई और मिष्ठान वितरण हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights